फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: जनगणना कार्य को पारदर्शिता से कराएं

Tue, 28 Apr 2026 03:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बांसी। नगर पालिका परिषद बांसी के सभागार में सोमवार को जनगणना के लिए प्रगणकों को प्रशिक्षित किया गया। इसमें उन्हें पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने के बारे में जानकारी दी गई। ईओ जय प्रकाश सिंह यादव ने कहा कि जनगणना एक अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जो देश की योजनाओं के निर्माण एवं क्रियान्वयन में आधार का कार्य करता है। उन्होंने सभी प्रगणकों से कहा कि वे प्रशिक्षण को गंभीरता से लें तथा जनगणना कार्य को पूरी निष्ठा, पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ संपन्न कराएं। इस अवसर पर गिरीश चंद्र पांडेय, रामकुमार, संध्या पांडेय सहित काफी संख्या में प्रगणक मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें