फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सड़क पर लगाते हैं ठेला, आवागमन में होती हैं समस्या

Sat, 13 Apr 2024 02:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटोडुमरियागंज नगर के मंदिर चौराहा से बस स्टेशन जाने वाले मार्ग का हाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। नगर में अतिक्रमणकारियों के हौसले बुलंदी पर है। मंदिर चौराहे से बस अड्डा और थाना जाने वाले मार्ग के दोनों तरफ ठेले वालों का अतिक्रमण हैं। इससे आने-जाने वाले लोगों को परेशानी होती है। इसके बावजूद प्रशासन इन लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही हैं।
जाम लगने से राहगीरों की दिक्कतें कम होने का नाम नहीं ले रही है। अवैध अतिक्रमण के चलते आए दिन नगर में कहीं ना कहीं जाम और दुर्घटना होता है। सबसे खराब स्थिति डुमरियागंज मंदिर चौराहा से परिवहन निगम बस अड्डा और थाना मार्ग जाने वाले रोड का है। यहां पर सड़क और उसकी पटरी के अगल-बगल के दुकानदार अपने प्रतिष्ठान का सामान रख देते हैं। वहीं शाम होते ही सड़क के कुछ हिस्से में सब्जी सहित चाट और फास्ट फूड के ठेले लग जाते हैं। इससे यह सड़क गली के रूप में तब्दील हो जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर के विशाल, ताज मोहम्मद, राजेश कुमार, कासिम, सुनील कुमार, हर्षवर्धन ने सड़क और उसकी पटरी पर से अवैध अतिक्रमण हटाए जाने की मांग की हैं।
-
वर्जन
नगर में पिछले महीने ही कई मार्गों से अतिक्रमण हटाया गया था। अगर फिर अतिक्रमण किए जाने की शिकायत मिली तो लोकसभा चुनाव बाद अभियान चला कर उसे हटवाने के साथ ही अतिक्रमणकारियों पर जुर्माना भी लगाया जाएगा।

डॉ. संजीव दीक्षित, एसडीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें