फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 1.99 करोड़ से होगा नाला निर्माण, हटाया गया अतिक्रमण

Mon, 04 Dec 2023 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। शहर में जलनिकासी व्यवस्था दुरुस्त करने को मुख्य मार्ग किनारे एसबीआई से हाइडिल तिराहे तक एक किमी लंबी नाले का निर्माण होगा। 1.99 करोड़ रुपये होने वाले नाला निर्माण के लिए बुधवार को सड़क किनारे अतिक्रमण हटाए गए। इसमें कई दुकानों के सामने बनी सीढ़ी, चबूतरा तोड़ने के साथ ही टीन शेड भी हटाया गया।
विज्ञापन

शहर के मुख्य मार्ग के बाएं तरफ नाला निर्माण हुआ है, जो हायडिल तिराहे के पास पहुंच कर ठप हो जाता है। वहीं सड़क के दाएं तरफ बना नाला अधूरा क्षतिग्रस्त हो चुका था। जिस कारण इससे जलनिकासी नहीं होने से बारिश होने पर सिंचाई विभाग ड्रेनेज खंड व पीडब्लूडी कार्यालय के साथ ही पीएचसी परिसर में जलभराव रहता है। इसके साथ वन विभाग कार्यालय परिसर में भी जलभराव रहता है। मुख्य मार्ग के दाएं तरफ नाला निर्माण होने से इन सरकारी कार्यालयों के परिसर से जलनिकासी की सुविधा बेहतर हो जाएगी। नगर पालिका की तरफ से मुख्य सड़क के बीच से दोनों तरफ 13-13 मीटर सड़क को खाली करा एक तरफ नाली निर्माण कराया जाना है। इसी के तहत बुधवार को नगर पालिका की तरफ से अभियान चलाकर सड़क किनारे के अतिक्रमण हटाया गया।
-
शहर की जलनिकासी के लिए मुख्य मार्ग के किनारे नाला निर्माण कार्य कराया जा रहा है, जल्द ही अन्य स्थानों पर नाली निर्माण कर जलनिकासी व्यवस्था दुरूस्त की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-गोविंद माधव, नगर पालिका अध्यक्ष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें