सिद्धार्थनगर। उपद्रवियों से निपटने के लिए रविवार को भवानीगंज थानाध्यक्ष शिवनारायण सिंह की अगुवाई में कांस्टेबल व उप निरीक्षक के साथ बाइक से क्षेत्र में घुमकर दंगा रिहर्सल किया। जिससे कि आने वाले त्योहार में क्षेत्र में अमन और शांति बनी रहे। इस दौरान मोटरसाइकिल रैली के साथ थाना भवानीगंज से होते हुए भानपुर रानी, बयारा, चकचई, चौरा बंगवान, परसपुर, बिथरिया, भड़रिया कस्बे में आकर अभियान का समापन हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे। संवाद