बांसी क्षेत्र के पुरवा गांव मे चारागाह की भूमि से कब्जा हटवाते एसडीएम प्रमोद कुमार।
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
कब्जा हटवा चारागाह की भूमि दर्ज हुई
बांसी। तहसील क्षेत्र के ग्राम पुरवा में चारागाह की 31 बीघा भूमि पर अवैध कब्जा किए भू-माफिया के खिलाफ सोमवार को कार्रवाई करते हुए एसडीएम प्रमोद कुमार ने भूमि को खाली कराया। सोमवार को कब्जा हटवाया गया। बताते चलें कि चारागाह की 31 बीघा भूमि को 19 लोगों ने अपने नाम दर्ज करा लिया था। उनका नाम खारिज कर एसडीएम ने चारागाह सार्वजनिक उपयोग की भूमि के रूप में दर्ज कराया और विधिक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। संवाद