कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निर्यात समिति एवं सीएफसी की बैठक को संबोधित करते डीएम संजीव रंजन। सं?
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
कालानमक के निर्यात को करें प्रोत्साहित: डीएम
कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निर्यात समिति एवं सीएफसी की हुई बैठक
सिद्धार्थनगर। कालानमक धान के उत्पादन क्षेत्र को बढ़ावा देने के साथ इसके निर्यात को प्रोत्साहित करने की जरूरत है। ये बातें डीएम संजीव रंजन ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला निर्यात समिति एवं सीएफसी की बैठक में कही।
डीएम ने जिला निर्यात समिति की बैठक में एपेडा के डीजीएफटी बनारस से वर्चुअल जुड़े तथा निर्यात के संबंध में चर्चा की। सीएफसी के संचालक अभिषेक ने समस्त एपीओ के साथ अपना अनुभव साझा किया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी जयेंद्र कुमार, उपायुक्त उद्योग दयाशंकर सरोज मौजूद रहे।
इसके बाद प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के संबंध में हुई बैठक में डीएम संजीव रंजन ने संबंधित अधिकारी को पीएम स्ट्रीट वेडर्स आत्मनिर्भर (पीएम स्वनिधि) के लंबित ऋण के प्रकरण का निस्तारण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका व नगर पंचायत को निर्देश दिए कि छोटे व्यापारियों को प्रोत्साहित कर अधिक से अधिक ऋण दिलाएं, जिससे उनका रोजगार बढ़ सके।