भनवापुर। ब्लॉक के रोजगार सेवक संघ के पदाधिकारियों ने मंगलवार को पूर्व विधायक डुमरियागंज राघवेंद्र प्रताप सिंह से मुलाकात की। उन्हें समस्याओं से अवगत कराया और निस्तारण न होने पर 23 दिसंबर को धरना एवं शासकीय कार्य से विरत रहने की चेतावनी दी।
ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार चौधरी की अगुवाई में रोजगार सेवक संघ के पदाधिकारी ने पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह पत्र देकर बताया है कि नौगढ़ विकास खंड के गनेरा गांव के रोजगार सेवक रामप्रीत गुप्ता के ग्राम प्रधान के फर्जी प्रस्ताव पत्र 23 जून को बनाया गया। जिसकी बीडीओ नौगढ़ की ओर जांच के लिए त्रस्तरीय कमेटी बनाई गई, जिसकी रिपोर्ट 23 सितंबर को उपायुक्त श्रम रोजगार सिद्धार्थनगर को सौंपा गया। रोजगार सेवक के साथ अन्याय हुआ है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान जिला संरक्षक राजेश चतुर्वेदी, राजकुमार चौधरी, अजय यादव, नीरज, ओम प्रकाश, अशोक आदि मौजूद रहे। संवाद