सिद्धार्थनगर। कलक्ट्रेट सभागार में किसानों की सिंचाई की समस्याओं का निस्तारण कराए जाने के लिए सिंचाई, नलकूप, विद्युत व अन्य विभाग के अधिकारी एवं किसान यूनियन के पदाधिकारियों की बैठक हुई। डीएम डॉ. राजागणपति आर. ने अधिशासी अभियंता सिंचाई, सरयू व अन्य नहर खंड को निर्देश दिए कि सभी नहरों में पानी उपलब्धता सुनिश्चित कराएं। इसके लिए प्रत्येक नहरों के संचालन व निगरानी के लिए तीन शिफ्ट में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाए। किसानों को सिंचाई के लिए कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। किसानों ने बताया कि नहरों में पानी की उपलब्धता एवं राजकीय नलकूप जो खराब हैं उनको ठीक कराकर संचालित कराने की मांग की। अधिशासी अभियंता नलकूप ने बताया कि जनपद में 455 नलकूप हैं, जिसमें 17 में विद्युतदोष एवं 12 नलकूप खराब हैं। डीएम ने सभी नलकूपों को ठीक कराकर संचालित कराएं। संवाद