फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पुरानी पेंशन बहाली के लिए कर्मचारियों ने आवाज की बुलंद

Mon, 22 May 2023 11:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर में निकली मशाल जुलूस में शामिल राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के सदस्य। 
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने रविवार की शाम को 12 सूत्री मांगों को लेकर मशाल जुलूस निकाला। प्रमुख मांग के रूप पुरानी पेंशन बहाली का मुद्दा एक बार फिर कर्मचारियों ने जोर-शोर से उठाया। जिलाध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि सभी कर्मचारियों की पुरानी पेंशन व्यवस्था वर्ष 2004 के पहले की तरह बहाल की जाए। कैशलेश चिकित्सा के तहत सभी बड़े चिकित्सालयों को जोड़ा जाए और तमाम विभागों में संविदा पर तैनात कर्मियों का मानदेय न्यूनतम 26 हजार प्रतिमाह किया जाए। मुख्यमंत्री को संबोधित मांग पत्र डीएम को सौंपा। इस दौरान ओंकार नाथ, राजेश श्रीवास्तव, शैलेंद्र कुमार गुप्ता, वीरेंद्र नाथ, अजय गुप्ता, प्रेमसागर चौधरी, विनोद त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें