फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का अधिवेशन एवं चुनाव आज

विज्ञापन
शहर के एक लॉज में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश रावत और प्रदेश महामंत्री ? - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का अधिवेशन एवं चुनाव आज
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का 11 वां द्विवार्षिक अधिवेशन एवं चुनाव माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कालेज के सभागार में सोमवार सुबह 10 बजे होगा। अधिवेशन में परिषद के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश रावत एवं प्रदेश मंत्री अतुल मिश्रा शामिल होंगे। प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश मंत्री रविवार शाम शहर में पहुंचे, जहां पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामकरन गुप्ता, जिलामंत्री शिवाकांत पांडेय, कार्यकारी अध्यक्ष वाईके द्विवेदी, डीपीए अध्यक्ष वाईपी यादव, मंत्री गोविंद ओझा मौजूद थे।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अशोक त्रिपाठी ने बताया कि सांसद जगदंबिका पाल, विधायक श्यामधनी राही, जय प्रताप सिंह एवं विनय वर्मा शामिल होंगे। कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी संजीव रंजन करेंगे। उप्र बेसिक हेल्थ वर्कर संघ धनंजय त्रिपाठी, प्रदेश अध्यक्ष मातृ शिशु कल्याण कर्मचारी श्रीमती मीरा पासवान उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें