फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: त्योहारों को शांतिपूर्ण संपन्न कराने पर जोर

Tue, 17 Feb 2026 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। आगामी रमजान, होली और ईद-उल-फितर को सकुशल और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए मोहाना क्षेत्र की शुद्धोधन पुलिस चौकी पर सोमवार को पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों, ग्राम प्रधान और धर्मगुरुओं ने भाग लिया। मोहाना थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने उपस्थित सभी व्यक्तियों से त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के संबंध में सभी दिशा-निर्देशों का पालन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ सख्ती बरती जाएगी और सभी को प्रशासन का सहयोग करना चाहिए। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें