सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज ब्लाॅक सभागार में बृहस्पतिवार को आयोजित बीएलबीसी की बैठक में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के खाता खोलने एवं सीसीएल को लेकर जानकारी दी गई। एलडीएम रविशंकर ने कहा कि स्वयं सहायता समूह की महिलाएं सीसीएल से पैसा लेकर रोजगार और कुटीर उद्योग लगाकर स्वावलंबी बनकर गांव में रोजगार उपलब्ध करा सकती हैं। सरकार गांव का विकास करने के साथ-साथ महिलाओं को स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित है। स्वयं सहायता समूह की सदस्यों व बैंक सखियों से उनकी समस्याओं को भी पूछा और उनके निस्तारण करने का आश्वासन दिया। इस दौरान एडीओ आईएसबी शिव बहादुर, बीएमएम मनीष पांडेय, विवेक श्रीवास्तव, प्रमोद मिश्रा, प्रियंका गौतम, निशा त्रिपाठी, ओंकार सिंह, रेशमा अग्रहरि आदि मौजूद रहे। संवाद