सीएचसी सिरसिया में आशाओं की बैठक में जानकारी देते अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा।
भनवापुर। ब्लॉक क्षेत्र स्थित सीएचसी, सिरसिया में बृहस्पतिवार को आशा वर्करों की कलस्टर बैठक में अधीक्षक डॉ. शैलेंद्रमणि ओझा ने कम वजन के शिशुओं का विशेष रूप से देखभाल करने और स्तनपान के फायदे बता कर माताओं को प्रेरित करने की सलाह दी। स्वस्थ शिक्षा अधिकारी राजीव कुमार ने कहा कि सभी आशा अपने क्षेत्र में गृह भ्रमण के दौरान बच्चों का टीकाकरण करें। गर्भवती महिलाओं का प्रसव पूर्व जांच, आयरन, फोलिक एसिड, कैल्शियम आदि की कमी की जांच कर, जरूरी दवाओं को देने की सलाह दी। यूनीसेफ के बीएमसी दिलीप मिश्रा ने कहा कि गृह भ्रमण के दौरान किए गये बच्चों व गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण व जांच की रिपोर्ट बना कर समय से उपलब्ध कराएं। गर्भवती महिलाओं का तीन माह के भीतर पंजीकरण आवश्यक कराएं, इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान सुधा देवी, अमीषा, निधि रैकवार, सविता शुक्ला, शीला देवी, कुशलावती, आख्या पांडेय, मैराज अहमद, विनय कुमार, नगेंद्र, प्रिंस पांडेय आदि मौजूद रहे।