फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बच्चों को निपुण बनाने पर दिया जोर

Thu, 29 Feb 2024 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भनवापुर। बीआरसी पर बुनियादी शिक्षा, संख्या आधारित व ज्ञान आधारित प्रशिक्षण के दौरान बुधवार को बच्चों को निपुण बनाने पर जोर दिया गया। प्रशिक्षक केके मिश्र ने शिक्षकों को विद्यालय के बच्चों को भाषा व गणित में निपुण बनाने के लिए विभिन्न विधियों की जानकारी दी।
विज्ञापन

धारशिला क्रियान्वयन संदर्शिका का उपयोग करते हुए कक्षा शिक्षण को प्रभावी बनाने, प्रिंट रिच सामग्रियों के शिक्षण योजना निर्माण, साप्ताहिक व वार्षिक शिक्षण योजना के क्रियान्वयन, संचालन और आकलन व ट्रैकर को भरने आदि के तरीका बताए गए। प्रभावी शिक्षण व कक्षा प्रक्रिया के साथ टीम बिल्डिंग, आत्मीय संबंध आदि के बारे में भी बताया गया।
प्रतिभागी शिक्षकों ने भाषा व गणित विषय आधारित गतिविधि व समूह कार्य का प्रदर्शन किया। इस दौरान अकरम खां, जोखू मौर्या, शिवराम वर्मा, विश्राम सागर, कुमुदनी मिश्रा, माला यादव, कौशल्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें