भनवापुर। ब्लाॅक क्षेत्र के सीएचसी सिरसिया में बृहस्पतिवार को आशा, एएनएम व सुपरवाइजरों की समीक्षा बैठक में अधीक्षक डॉ. शैलेंद्रमणि ओझा ने पिछले माह के कार्यों की समीक्षा करते हुए आशा डायरी, ई-कवच फीडिंग, चिह्नित गर्भवती महिलाओं का शीघ्र पंजीकरण करने का निर्देश दिया।
मोबाइल एकेडमी व मोबाइल किलकारी कार्यक्रम की स्थिति खराब पाए जाने पर नाराजगी जाहिर की और लक्ष्य को शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया। बीसीपीएम मैराज अहमद ने कहा कि सभी आशा, गृह भ्रमण कर ड्यूलिस्ट के तहत टीकाकरण करें और तथा इंकार करने वाले परिवारों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करें। इस दौरान धर्मावती, ध्रुवचंद्र, खुशबू, लीला अग्रहरी, कुशलावती, विमलावती, प्रिंस पांडेय, प्रेम कुमार तिवारी, वर्षा सागर, अश्वनी अग्रहरि आदि मौजूद रहे।