जोगिया क्षेत्र के देवरा बाजार में मेरा माटी मेरा देश के तहत शिलापट का शिलान्यास करते सांसद जगदं
सिद्धार्थनगर। जोगिया ब्लॉक के उदयपुर, देवरा बाजार व हरैया गांव में मंगलवार को मेरा माटी मेरा देश के तहत शिलापट्ट का शिलान्यास किया गया। उदयपुर में जूनियर स्कूल के परिसर में चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सांसद जगदंबिका पाल ने चौपाल में समस्या भी सुनी और गांव में सरकार के सभी योजनाओं के बारे जानकारी दी गई। कहा कि सरकारी योजनाओं के लिए पात्र लोग आगे आएं। कहा सरकार सभी पर ध्यान दे रही है। चाहे वह उज्जवला गैस योजना के अंतर्गत गैस कनेक्शन की बात हो या किसानों के लिए किसान सम्मान निधि की बात हो जो पात्र हैं, उनको योजनाओं का लाभ मिल रहा है।
इस दौराल राजेन्द्र पांडेय, बीडीओ जोगिया अरुण कुमार श्रीवास्तव, एसपी अग्रवाल,नंदलाल जायसवाल, मुमताज, माधव प्रसाद सोनी, प्रधान कैसिया अरसद, प्रधान बारिक पार गौरी प्रसाद, अब्दुल वसीम, आवध प्रसाद त्रिपाठी, कृष्ण कुमार आदि मौजूद रहे।