फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: कब्रिस्तान में हाईमास्ट के लिए बिजली की आपूर्ति होगी सुचारु

Sun, 30 Jun 2024 02:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसियापुर। शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि मैं किसी जाति धर्म की राजनीति नहीं करके क्षेत्र का चहुंमुखी विकास के लिए लगातार काम कर रहा हूं। सर्व समाज के उत्थान और कल्याण के लिए उनके हित में आवश्यक सभी विकास कार्यों के लिए प्रयासरत हूं। उन्होंने कहा कि इसी क्रम में अपने विधानसभा क्षेत्र के शोहरतगढ़ के कब्रिस्तान के लिए हमारे प्रयास व विधायक निधि से लगे हाई मास्क लाइट के लिए आंवटित 16 केवीए की जगह 25 केवीए का ट्रांसफार्मर को लगाने की दिशा में 1,30,464 रुपये पास हो चुका है। जिससे हाई मास्क लाइट के लिए बिजली की आपूर्ति शीघ्र सुचारु हो जाएगी। इससे लोग लाभान्वित होंगे। जिस तरह से श्मशान घाट में दुधिया रोशनी मिल रही है। वैसे ही अब कब्रिस्तान में भी पर्याप्त रोशनी मिलने लगेगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें