बर्डपुर। बर्डपुर विकास खंड क्षेत्र में 21 नवंबर से 30 नवंबर तक साढ़े छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बर्डपुर लाइन में बिजली के पोल लगाने के लिए बर्डपुर 33 केवीए बर्डपुर, ककरहवा और विश्वविद्यालय की बिजली सुबह 9 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक बाधित रहेंगी। अवर अभियंता सुशील मौर्य ने बताया कि 33 हजार केवी में खंभे लगने हैं, जिसके कारण तीनों फीडर में साढ़े छह घंटे बिजली कटौती की करके बिजली बाधित रहेगी। कार्य पूरा करने में लगभग 10 दिन का समय लगेगा। संवाद