सिद्धार्थनगर। लगातार हो रही बारिश के चलते हाईटेंशन तार पर पेड़ गिरने से देवरा फीडर से विद्युत सप्लाई बाधित हो गई। फीडर से जुड़े दर्जनों गांवों में बिजली सप्लाई बाधित होने से लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। देवरा फीडर से जुड़े कटहना, साहा, पकड़ी, मनोहरी आदि गांवों में शुक्रवार से ही बिजली नहीं है। शनिवार को भी बारिश होने से बिजली बहाल करने में दिक्कत आई, जिसके चलते आपूर्ति बहाल नहीं की जा सकी। क्षेत्र के रमेश शुक्ल, राजू, प्रताप नारायण, ईश्वरदेव आदि ने विद्युत आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।इस संबंध में जेई सुभाष गुप्ता ने बताया कि विद्युत आपूर्ति बहाल करने की कोशिश की जा रही है। संवाद