सिद्धार्थनगर। शहर के मुख्यालय फीडर व मेडिकल कॉलेज में छह घंटा बिजली कटौती होने से लोगों का हाल बेहाल हो गया। जबकि पूर्व में जानकारी के अनुसार बिजली निगम ने चार-चार घंटा बिजली कटौती का सूचना दिया था। बिजली कटौती होने से मेडिकल कॉलेज में लोगों को सबसे अधिक समस्या का सामना करना पड़ा। जेनरेटर चलने के बाद भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल रही थी। वही शहर के अन्य मोहल्लों में समस्या का सामना करना पड़ा। तेज धूप व गर्मी में लोगों को राहत नहीं मिल रही थी। आए दिन हो रही भीषण गर्मी में लगातार सात घंटा बिजली प्रभावित होने से लोगों की समस्या बढ़ गई थी। जेई यादवेश राय ने बताया कि पेड़ की कटाई होने से थोड़ा परेशानी हुआ। इससे बिजली की कटौती को कुछ देर के लिए बढ़ाना पड़ा। संवाद