फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 18 बकायेदारों का कटा बिजली कनेक्शन

Fri, 29 Sep 2023 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। उप नगर बढ़नी में बिजली विभाग द्वारा संचालित विद्युत विभाग आपके द्वार के तहत अधीक्षण अभियंता संजय पासवान की अगुवाई में नगर पंचायत बढ़नी के विभिन्न वार्डों में उपभोक्ताओं के घर जाकर उनकी समस्याएं सुनी एवं निराकरण का उपाय बताए गए। बिजली बिल जमा न करने वाले 18 बड़े बकायेदारों का कनेक्शन काटा गया। अधीक्षण अभियंता संजय पासवान ने बताया कि विद्युत विभाग का यह अभियान एक पखवाड़े तक चलेगा। जिन उपभोक्ताओं को कोई समस्या हो वह अपने नजदीक के पावर हाउस पर अधिशासी अभियंता से समस्या बताएं समाधान तत्काल किया जाएगा। इस दौरान अधिशासी अभियंता रामकुमार कुशवाहा, आरके राव, लालू प्रसाद यादव, सुरेंद्र कुमार, मुन्नू, दुर्गेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें