शहर के मुख्यालय फीडर पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताते विद्युत कर्मी। श्रोत विज्ञप्ति
सिद्धार्थनगर। विद्युत उपखंड नौगढ़ सहित अन्य कई उपखंडों पर सोमवार को विद्युत कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर निजीकरण का विरोध किया। एसडीओ योगेश ने कहा कि सभी कर्मचारी काली पट्टी बांधकर कार्य करेंगे। यदि सरकार इसे नहीं मानेगी तो आगे यह विरोध धरने के रूप में होगा। निजीकरण से विद्युत कर्मियों का शोषण होगा, जिसका हम लाेग विरोध करेंगे। विद्युत संघर्ष समिति द्वारा प्रस्तावित विरोध कार्यक्रम के अनुसार सोमवार को सांकेतिक विरोध के लिए अधिशाषी अभियंता, उपखंड अधिकारी समेत अन्य कर्मचारियों को काला फीता बांधकर विरोध दर्ज करवाया। इस दौरान अधिशाषी अभियंता एसके त्रिपाठी, योगेश बघेल, बबलू चौधरी, अवनीश मिश्रा, अजय वर्मा, नीरज कुशवाहा आदि मौजूद रहे। संवाद