खेसरहा क्षेत्र के कोटिया बभनी गांव में विद्युत पोल टूटने के बाद लटक रहे तार। संवाद
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
क्षतिग्रस्त पोल से हो रही है बिजली आपूर्ति
- पांच वर्ष से टूटा है बिजली का पोल, हादसे की आशंका
संवाद न्यूज एजेंसी
घोसियारी। खेसरहा थाना क्षेत्र के ग्राम कोटिया बभनी में क्षतिग्रस्त पोल से बिजली आपूर्ति हो रही है। इससे हादसे की आशंका बनी हुई है। पांच वर्षों से यह पोल टूटा है, लेकिन बिजली निगम इसे बदलने पर ध्यान नहीं दे रहा है।
कोटिया बभनी के ग्रामीणों ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी की है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका है। गांव के परशुराम, बृजभान, रामनारायण, कर्मराज, ढुनमुन आदि ने बताया कि कई बार बिजली निगम के जेई और लाइनमैन से शिकायत की गई, लेकिन कुछ नहीं हुआ। इस संबंध में अवर अभियंता विद्युत खैरटिया कृष्ण कुमार ने बताया कि पोल टूटने की जानकारी नहीं है, पता करवाकर उसे जल्दी सही करा दिया जाएगा।