फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: उम्र पूरी कर चुके तारों से हादसे की आशंका

Fri, 24 Feb 2023 10:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शहर के थरौली मोहल्ले के मार्ग पर जमीन से थोड़ी ऊंचाई पर ही लटक रहे बिजली का तार। संवाद
विज्ञापन
- मिश्रौलिया के रेहरा में जर्जर तार टूटकर गिरने से हुई मां-बेटी की मौत
विज्ञापन

- अन्य क्षेत्रों में भी ढीले और जर्जर तारों से बढ़ी चिंता
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिले में 25 से 30 वर्ष की उम्र पूरी कर चुके बिजली के तारों से हादसे की आशंका बनी हुई है। मिश्रौलिया के रेहरा गांव में बिजली के तार टूटकर गिरने से दो लोगों की मौत के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
गर्मी में हवा चलने पर तारों को आपस में टकराने से चिंगारी निकलने और टूटकर गिरने का जोखिम बढ़ जाएगा। शहर से गांव तक जर्जर तार नजर आ रहे हैं। इससे लोगों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

शहर व ग्रामीण क्षेत्र में चार दशक से अधिक पुराने तारों से बिजली आपूर्ति की जा रही है। गर्मी में जर्जर तारों के सहारे अधिक बिजली प्रवाहित होगी तो तार टूटने का जोखिम बढ़ जाएगा। गर्मी में तार अंदर से गर्म होता और बाहर भी तापमान अधिक रहता है तो जहां तार कमजोर होता है, वहीं से टूटकर गिर जाता है।
जिले में बिजली के तार टूटने से लगी आग से हर साल करीब 30 हजार एकड़ फसल नष्ट होती है। जान जाने की भी आशंका बनी रहती है।

बदले जाने हैं तार
विद्युत सुदृढ़ीकरण योजना के अंतर्गत बिजली विभाग ने जो सर्वे रिपोर्ट तैयार की है, उसमें तार बदले जाने हैं। जिले में 33 हजार वोल्टेज के 41 किमी, 11 हजार वोल्टेज के 166 किमी और एलटी लाइन के 2,425 किमी तार बदलने की रिपोर्ट तैयार हुई है। इसके लिए 80 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं। अधीक्षण अभियंता एसके पासवान ने बताया कि एक माह में तार बदलने का कार्य शुरू हो जाएगा।

विद्यालय के ऊपर से गुजरे हैं बिजली के तार
शोहरतगढ़ प्रतिनिधि के अनुसार प्राथमिक विद्यालय केसरा, नौगढ़ के भवन व चहारदीवारी के ऊपर से बिजली के तार खींचे गए हैं, परिसर में ही ट्रांसफार्मर लगे हैं। प्राथमिक विद्यालय नकथर की चहारदीवारी के अंदर ट्रांसफार्मर से सटे विद्यालय का गेट है। चेतिया मार्ग से ब्लॉक जाने वाली सड़क के किनारे एक घर के बगल में कई वर्षों से बिना जाली के ट्रांसफार्मर लगाया गया है। बिस्कोहर प्रतिनिधि के अनुसार बिस्कोहर के वार्ड संख्या 10 व 12 के बीच से गुजरे तार से हादसे की आशंका बनी हुई है। मंगल बाजार से उत्तर यादव मार्ग को जाने वाले मार्ग पर हाईटेंशन तार नीचे लटक रहा है।

खुले में रखा था ट्रांसफार्मर, बिल्ली की मौत
सकारपार प्रतिनिधि के अनुसार सिसहनिया गांव के पास खुले में रखे बिजली के ट्रांसफार्मर की चपेट में आने से शुक्रवार को जंगली बिल्ली की मौत हो गई। बांसी-धानी मार्ग पर खुले में लगा ट्रांसफार्मर से हादसे की आशंका है। बांसी-धानी मार्ग पर सेमरा मुस्तहकम में गांव के मुख्य निकास द्वार पर खुले में ट्रांसफार्मर है।
विज्ञापन


बच्चे झुलस गए, फिर भी नहीं बदले गए तार
तुलसियापुर के प्रतिनिधि के अनुसार धनौरा मुस्तकहम स्थित संविलियन विद्यालय के ऊपर से हाईवोल्टेज लाइन गुजरी है। विद्यालय परिसर में ट्रांसफार्मर भी रखा हुआ है। तीन अक्तूबर 2021 को इसी विद्यालय के छत पर खेल रहे तीन बच्चे झुलस गए थे। इसके बाद भी अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। अब तक तार नहीं बदले गए। बढ़नी में तीन वर्ष पहले मार्ग पर लटकते बिजली की तार की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई थी, इस मामले में विद्युत कर्मियों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें