फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमस भरी गर्मी में बिजली कटौती ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें

विज्ञापन
विज्ञापन
उमस भरी गर्मी में बिजली कटौती ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें
विज्ञापन

- लोगों की दिनचर्या हो रही प्रभावित, रात में कटौती से नींद पर असर
संवाद न्यूज एजेंसी
लोटन। तेज धूप के साथ उमस भरी गर्मी से लोगों की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। वहीं, सात से आठ घंटे की बिजली कटौती ने समस्या और बढ़ा दी है।
क्षेत्र में पिछले कई दिनों से बिजली की कटौती हो रही है। दिन में किसी तरह लोग गर्मी का सामना तो कर रहे हैं, लेकिन रात में कटौती का असर लोगों की नींद पर पड़ रहा है। शनिवार को कस्बे में तेज धूप होने व उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे। हालांकि, हवा चलने से गर्मी से थोड़ी देर के लिए राहत मिली। धूप से बचने के लिए कोई छाता तो कोई गमछा का सहारा लेकर आवागमन करता दिखा। तेज धूप और गर्मी के बीच लोगों का दिन गुजरा। बिजली न आने के संबंध में जेई राजेश पासवान ने बताया कि जो भी बिजली जिले को मिल रही है उसी में से बांटकर बिजली की सप्लाई दी जा रही है। अधिक मात्रा में उपलब्ध होने पर बराबर बिजली दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें