फोटो-
बर्डपुर। तेज हवा के साथ आई बारिश से करीमपुर, सिसहनिया, कुंजलपुर, परैया, पंडितपुर, अगया खुर्द में बिजली के खंभे टूटने से शनिवार रात से बिजली गुल हो गई है। कई स्थानों पर पेड़ टूटकर गिर गए। रातभर उपभोक्ताओं को बिजली गुल रहने से अंधेरे का सामना करना पड़ा। दिन में पानी की किल्लत से भी जूझते दिखाई दिए। मनीष यादव, विजय, बाबूलाल, बालकिशोर, विवेक आदि ग्रामवासी ने बताया कि रात से ही बिजली नहीं आई। इस संबंध में जेई सुशील मौर्य ने बताया कि बिजली व्यवस्था सही कराने के लिए खंभे और बिजली की तार सही कराया जा रहा है। संवाद