फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सड़क किनारे गिरा बिजली का पोल हो सकता है हादसा

Mon, 29 May 2023 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
खेसरहा क्षेत्र के बांसी धानी मार्ग पर कसीरन कॉलेज के सामने टूट कर गिरा पड़ा पोल।
विज्ञापन
सकारपार। खेसरहा क्षेत्र के बांसी-धानी मार्ग पर कसीरन कॉलेज के सामने शनिवार को तेज आंधी आने से बिजली का पोल उखड़ कर सड़क पर गिर गया है और केबल तार सड़क पर पड़ा है। जिससे आने-जाने वालों को हादसे का डर सता रहा है। क्षेत्र के मरवटिया महुलानी विद्युत उपकेंद्र के अंतर्गत बांसी-धानी मार्ग पर सेमरा मुस्तहकम गांव के पूरब कसीरन कॉलेज के सामने शनिवार को तेज आंधी आने के कारण बिजली का पोल तार सहित उखड़ कर सड़क पर गिर गया है। यह सड़क बांसी से निकलकर धानी होते हुए गोरखपुर तक जाती है। इस सड़क पर प्रतिदिन भारी संख्या में छोटे बड़े वाहनों का आना जाना लगा रहता है। सड़क पर बिजली का पोल एवं केबल तार गिरने से कभी भी खतरा हो सकता है। लेकिन अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। इस संबंध में विद्युत निगम के जेई विनय कुमार ने बताया मामले की जानकारी है। जल्द ही पोल खड़ा करके विद्युत आपूर्ति बहाल की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें