फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: दशहरा पर्व में शहर में दगा दे गई बिजली

Wed, 25 Oct 2023 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

-बिजली कटौती से लोगों में आक्रोश

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। दशहरा पर्व पर शहरी क्षेत्र में रात में हुई बिजली कटौती से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। प्रतिमा विसर्जन के दौरान बिजली कटी तो शहर की सड़कों पर अंधेरा छा गया, क्योंकि बिजली जाते ही स्ट्रीट लाइट्स भी बंद हो जाती हैं।
मुख्यालय के छह फीडरों पर बारी-बारी बिजली कटौती होती रही। फीडर पर रात में लाइट काटने से लोगों के घर से मुख्यालय के सड़कों पर अंधेरा छा गया। इससे पैदल आने-जाने वालों करे कठिनाई हुई।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि पूरी रात बिजली आंख मिचौली करती रही। लोगों का कहना था कि बिजली निगम ने ढीले तार को टाइट किया होता तो प्रतिमा विसर्जन के समय बिजली बाधित नहीं होती। बिजली निगम के अधिकारियों ने ढीले तारों का बहाना बनाते हुए प्रतिमा विसर्जन के दौरान बिजली कटौती कर दी। ताकि हादसा न हो।

इस तरह से कटी बिजली
रात आठ से 12 बजे के बीच शहर के फीडरों की बिजली काटी गई। मुख्यालय फीडर पर 2:55 मिनट, तहसील फीडर पर 2:15 मिनट तक, काशी फीडर पर 45 मिनट तक, टाउन फीडर पर 24 मिनट, मधवापुर फीडर पर 25 मिनट, हुसैनगंज में 1:30 मिनट तक बिजली बाधित रही। इससे पूरे शहर में अंधेरा छाया रहा।
विज्ञापन


वर्जन
लोगों की सुविधाओं को देखते हुए प्रतिमा उठाने के समय बिजली कटौती की गई। ताकि प्रतिमा उठाते समय कोई भी व्यक्ति करंट की चपेट में न आए। प्रतिमाओं के वार्ड से बाहर जाते ही आपूर्ति बहाल कर दी गई।
-यादवेश राय, जेई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें