भनवापुर। शाहपुर-सिंगारजोत मार्ग पर 132 केवी पावर हाउस के पास बृहस्पतिवार को अज्ञात बाइक की टक्कर से 62 वर्षीय बुजुर्ग घायल हो गए। टक्कर लगने से वह सड़क किनारे खाई में गिर पड़े। इस दौरान कंटीले तार से उनके पैर का पंजा फट गया। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के सिरसिया गांव निवासी दयाराम परिवार की एक महिला को सीएचसी सिरसिया में भर्ती कराने के बाद घर लौट रहे थे। इसी दौरान वह हादसे का शिकार हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया। संवाद