भाटपार रानी। रेलवे स्टेशन के पश्चिम होम सिग्नल के पास रनिंग थ्रू दो नंबर की लाइन में दोपहर एक 80 वर्षीय वृद्ध की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।
समाचार सुनकर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान किया। सूचना पाकर पहुंची जीआरपी भटनी ने शव को पीएम के लिए भेज दिया। मृतक वृद्ध की पहचान रामायण सिंह निवासी खामपार के रूप में हुई है। मृतक रामायण सिंह ट्रेन पकड़ने के लिए ट्रैक पकड़ कर रेलवे स्टेशन जा रहा था। भटनी जीआरपी प्रभारी निरीक्षक बी बी राजभर ने बताया कि शव को पहचान के बाद पीएम में भेज दिया गया है।