फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बाइक की टक्कर से सड़क पार कर रहे बुजुर्ग की मौत

Tue, 05 Dec 2023 01:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियागंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के महुआरा चौराहे के पास रविवार रात सड़क पार करते समय एक बुजुर्ग को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

क्षेत्र के महुआरा गांव निवासी मगरू राम (70) रविवार की रात लगभग नौ बजे गांव स्थित अपने घर से खाना खाकर अपने दूसरे घर पर सड़क पार करके जा रहे थे। इसी बीच पीछे से तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में मगरुराम गंभीर रूप से घायल हो गए, उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेवा में लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखकर जिला अस्पताल बस्ती रेफर कर दिया। जहां पर उसकी देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। इस संबंध में डुमरियागंज थानाध्यक्ष मुकेश राय ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। तहरीर मिलने पर बाइक चालक के के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें