फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल: स्कूल बस की टक्कर से बाइक सवार बुजुर्ग की मौत, चालक गंभीर

Tue, 03 Nov 2026 05:59 PM IST
अनुराग रंजन संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर

सार

हादसे में बाइक पर पीछे बैठे स्थानीय निवासी मुस्तकीन मुसलमान गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल तौलिहवा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने शाम 5:15 बजे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
नेपाल सड़क हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेपाल के कपिलवस्तु जिले में सोमवार शाम स्कूल बस की टक्कर से बाइक सवार 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा 55 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा कपिलवस्तु नगरपालिका-6 के थुनुवा चौराहे के पास जितपुर-तौलिहवा सड़क पर शाम करीब 4:55 बजे हुआ।

जिला ट्रैफिक पुलिस कार्यालय कपिलवस्तु के प्रभारी निरीक्षक राजन ढकाल के अनुसार, ओदारी से तौलिहवा की ओर जा रही स्काई लार्क बोर्डिंग स्कूल की बस ने थुमुवा गांव से मुख्य सड़क पर आ रही मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

हादसे में बाइक पर पीछे बैठे स्थानीय निवासी मुस्तकीन मुसलमान गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल तौलिहवा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने शाम 5:15 बजे मृत घोषित कर दिया। वहीं, बाइक चला रहे मजर हुसेन के सिर, दोनों हाथों और पैरों में चोटें आईं। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए भैरहवा रेफर कर दिया गया।

दुर्घटना के बाद पुलिस ने बस और मोटरसाइकिल को कब्जे में ले लिया। बस चालक बाणगंगा नगरपालिका-11 निवासी 31 वर्षीय गोविंद थारू को हिरासत में लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें