फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: आठ विभाग मिलकर स्वच्छता के प्रति करेंगे जागरूक

Sun, 09 Jun 2024 05:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
एक जुलाई से चलेगा विशेष संचारी अभियान
15 दिन का दस्तक अभियान भी चलाया चलाया जाएगा
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एक जुलाई से शुरू होगा जो 31 जुलाई तक तक चलेगा। जबकि 17 जुलाई से 31 जुलाई तक विशेष संचारी अभियान भी चलाया जाएगा। कुल मिलाकर आठ विभाग मिलकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करेंगे। संचारी अभियान में जागरूकता एवं बचाव के कार्यक्रमों के साथ साफ-सफाई, जलभराव निस्तारण जैसे कार्य किए जाएगें। ‘दस्तक’ अभियान में प्रशिक्षित आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर संचारी रोगों से बचाव तथा उपचार के बारे में जानकारी देंगी।
डेंगू जैसी घातक बीमारी से बचाव के लिए एक माह तक संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान चलाया जाएगा। पहले पखवाड़ा में संचारी रोग नियंत्रण व दूसरे में दस्तक अभियान चलाकर इन रोगों को नियंत्रित किया जाएगा। जिले के 14 विकास खंडों में संक्रमित एरिया (क्षेत्रों) की पहचान की जाएगी। इसके लिए इस बार सबसे पहले टीमों को सक्रिय कर दिया गया है। पूरी प्रक्रिया में मलेरिया विभाग सबसे पहले वेक्टर घनत्व का आकलन करेगा।
विज्ञापन

आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गृह भ्रमण कर लोगों को संचारी रोगों के खतरे व बचाव की जानकारी देंगी। मच्छरों से बचाव के लिए फुल आस्तीन के कपड़े पहनने, मच्छर रोधी क्रीम लगाने, सोते समय मच्छर दानी का प्रयोग करने घर के आस-पास एवं घरों में सात दिन से अधिक समय तक किसी भी बर्तन में पानी जमा न होने देने कूलर में भरे पानी एवं फ्रिज के पीछे की ट्रे, गमलों, टूटे हुए टायर, अन्य बर्तनों के पानी को साफ करने के साथ ही घरों के दरवाजों और खिड़कियों में जाली का प्रयोग करने की सलाह दी जाएगी।
विज्ञापन


संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान की शुरुआत एक जुलाई से होगी। सभी आवश्यक दवाइयां अस्पताल में उपलब्ध कराई गई हैं। संचारी रोगों की रोकथाम के लिए सभी की सहभागिता जरूरी है, तभी कार्यक्रम सफल हो सकेगा।
-डॉ. डीके चौधरी, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें