फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: प्रदेशीय प्रतियोगिता में जाएंगे बैडमिंटन के आठ खिलाड़ी

Fri, 29 Sep 2023 01:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
बैडमिंटन मैच जितने के बाद ट्राफी के साथ ​खिलाड़ी सौजन्य ​खिलाड़ी
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। संतकबीरनगर के डीएवी इंटर कॉलेज में हुई मंडल स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में सिद्धार्थनगर के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। जिले के आठ खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खेलने के लिए रास्ता साफ कर लिया है।
विज्ञापन

मंडल स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में बस्ती, सिद्धार्थनगर व संतकबीरनगर के बैडमिंटन के खिलाड़ियों के बीच मैच हुए। सिद्धार्थनगर के खिलाड़ियों ने अपने-अपने वर्ग में सफलता पाई। 14 आयु वर्ग बालक में अशोक पासवान, कृष्ण शर्मा व रामसागर ने बाजी मारी। वही 19 आयु वर्ग बालिका में सुंदरी, अंकित, सोनम और शुभ्रा पांडेय ने बाजी मारी। 19 आयु वर्ग बालक में शादान और मौसम गौतम ने बाजी मारी।
जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के क्रीड़ा प्रभारी कोच रत्नेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता सहारनपुर होगी, जिसके लिए मंडल स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। मंडलीय प्रतियोगिता में जिले से नौ खिलाड़ी गए थे, जिसमें आठ का चयन प्रदेशीय प्रतियोगिता में हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें