डुमरियागंज। डुमरियागंज और भवानीगंज थाने की पुलिस ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए आठ अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि डुमरियागंज थाना क्षेत्र के ग्राम एकघरवा में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक पुलिसकर्मी के घायल होने की घटना तथा ग्राम परसा हुसैन में भूमि पर अवैध निर्माण को लेकर उत्पन्न विवाद के मामलों में कार्रवाई की गई। डुमरियागंज से गिरफ्तार अभियुक्तों में जितेंद्र चौहान उर्फ कल्लू, सचिन उर्फ पप्पू चौहान, मिथिलेश कुमार (निवासी एकघरवा), राम मिलन उर्फ पप्पू (निवासी बिस्कोहर), राम चंदर अग्रहरि, राहुल अग्रहरि तथा अभिषेक अग्रहरि (निवासी परसा हुसैन) शामिल हैं। थाना भवानीगंज पुलिस ने शांति भंग की आशंका को देखते हुए एक अभियुक्त के खिलाफ कार्रवाई की। थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने बताया कि शांतिभंग के मामले में मुबारक निवासी जंगलीपुर को गिरफ्तार किया गया। संवादह