संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। डुमरियागंज नगर पंचायत के बैदौलागढ़ निवासी मोहम्मद एहसान ने नीट-2025 की परीक्षा उत्तीर्ण कर परिजनों और डुमरियागंज नगर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी सफलता से परिवार सहित नगर क्षेत्र के लोग काफी गदगद हैं। परीक्षा में मिली इस कामयाबी का श्रेय एहसान ने अपने माता-पिता और भाई को दिया है। उसने स्वयं अध्ययन से यह सफलता हासिल की है। उसकी इस सफलता पर उनके पिता मोहम्मद सलीम, भाई मोहम्मद जीशान, मोहम्मद उस्मान, मोहम्मद आफताब, महताब आलम, अब्दुर्रहमान, शहजाद आलम, मोहम्मद नदीम, सैफ मलिक, दीपक, राजेश चौरसिया , जुबेर आदि ने बधाई दी है।