फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा से सटे जिले में बाल तस्करी पर प्रभावी अंकुश जरूरी : डॉ. देवेंद्र

Thu, 24 Aug 2023 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की समीक्षा बैठक बाल अधिकार संरक्षण आयोग
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र शर्मा ने मेडिकल कॉलेज, जिला कारागार, कंपोजिट विद्यालय रेहरा, कस्तूरबा विद्यालय नौगढ़ का निरीक्षण किया। साथ ही कलक्ट्रेट सभागार में जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने कहा कि सीमा से सटे इस जिले में बाल तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने की जरूरत है। उन्होंने निर्देश दिया कि विद्यालय के 100 मीटर के आस-पास नशीले पदार्थ, धूम्रपान आदि की दुकाने संचालित न हों।
विज्ञापन

बैठक में आयोग के अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र शर्मा ने सहायक श्रमायुक्त सुमन सिंह को निर्देश दिया कि किसी भी दुकान पर नाबालिग बच्चों द्वारा कार्य न लिया जाये, इसके तहत छापा की कार्रवाई की जाये। इस दौरान डीएम संजीव रंजन, एसडीएम नौगढ़ डॉ. ललित कुमार मिश्र, सीएमओ डॉ. विनोद कुमार अग्रवाल, बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय, जिला विद्यालय निरीक्षक उपेंद्र कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनोद राय, डीपीआरओ पवन कुमार व सीओ सदर अखिलेश वर्मा मौजूद रहे।
आयोग अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र शर्मा ने जिला कारागार का निरीक्षण किया। उन्होंने महिला बैरक में महिला कैदियों से उनकी समस्याओं, उनको दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त किया गया। इस अवसर पर जेल अधीक्षक अभिषेक चौधरी, प्रभारी जेलर प्रदीप कुमार सिंह उपस्थिति रहे।
विज्ञापन

उन्होंने मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करते हुए इमरजेंसी वार्ड, पीआईसीयू वार्ड, सीएनसीयू वार्ड, एनआरसी वार्ड देखा। निरीक्षण के दौरान मरीज से इलाज के बारे में जानकारी प्राप्त की और निर्देश दिया गया कि मरीज का समय से इलाज किया जाए तथा अस्पताल में मिलने वाली निशुल्क जांच व दवा उपलब्ध कराया जाए। इसके बाद नौगढ़ ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय रेहरा का निरीक्षण किया। उन्होंने कक्षा दो कक्षा छह व कक्षा सात के बच्चों को बुधवार को पढ़ाए गए पाठ को पढ़वाया गया। इस दौरान जिला समन्वयक बालिका शिक्षा सुरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, सीडीपीओ गौरीशंकर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें