सिद्धार्थनगर। उसका क्षेत्र के मधवापुर स्थित निजी स्कूल में आयोजित सम्मान समारोह में शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल व प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि शिक्षा से ही मनुष्य का समग्र विकास होता है, इसलिए पूरी क्षमता, एकाग्रता और तन्मयता से शिक्षा ग्रहण करना सभी छात्रों की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही एक ऐसी निजी संपत्ति है जिससे हम जीवन में बहुत कुछ हासिल कर सकते हैं। विभिन्न कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने सम्मानित करते हुए सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान प्रधानाचार्य अनिल कुमार उपाध्याय, पुष्कर, नेहा त्रिपाठी, साक्षी मिश्रा, ओंकार नाथ, रामसागर, एजाज, परमेश्वर, अर्चना, सूरज, जय प्रकाश, लवकुश मौजूद रहे।
सम्मानित होनेे वाले छात्र
प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र सात्विक, रिमझिम, अमृत, कुनाल, भुवनेश्वर, तशमिया, शिवि, आशिष, उमंग, प्रदीप, सानिया खातून, सोनी को सम्मानित किया गया। द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा लक्ष्मी तिवारी, सोमनाथ, श्रेया, अलीना, अदिति, दीपक, चांदनी, अविनाश, अरविंद, शशांक, आशीष, अंकुश एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र आर्यन, हिमांशु, विकास, दृष्टि, शिफा, विंध्यवासिनी, धीरज, शिव वर्मा, देवेंद्र, अभय पांडेय, कविता को सम्मानित किया गया।