फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लीड ::: राजकीय कॉलेजों में पढ़ाई के साथ हुनर भी सीखेंगे विद्यार्थी

Sat, 13 Apr 2024 02:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

इंटर के विद्यार्थी मनपसंद ट्रेड से ले सकेंगे व्यावसायिक प्रशिक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। राजकीय इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ अब रोजगार का हुनर भी सिखाया जाएगा। इंटर के विद्यार्थी अपनी मनपसंद ट्रेड से व्यावसायिक प्रशिक्षण भी ले सकेंगे।
नए सत्र से व्यावसायिक पाठ्यक्रमों का प्रशिक्षण विद्यार्थियों को दिया जाएगा। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के तहत राजकीय इंटर कॉलेजों में पांच ट्रेंड में प्रशिक्षण दिया जाएगा। नए सत्र में कक्षा 11 में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थी व्यावसायिक ट्रेड की ट्रेनिंग ले सकेंगे। विद्यार्थियों को दो वर्ष का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इंटर पास होने के बाद विद्यार्थियों को प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा।
विज्ञापन

आईटी ट्रेड में विद्यार्थियों को कंप्यूटर तकनीक का प्रशिक्षण दिया जाएगा। फल एवं खाद्य संरक्षण, टेक्सटाइल डिजाइन, कॉन्फेक्शनरी बेकिंग की भी ट्रेनिंग दी जाएगी। दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों का प्रशिक्षण अगस्त से शुरू हो जाएगा। कॉलेज में प्रवेश फॉर्म का वितरण शुरू हो गया है। प्रवेश परीक्षा के आधार पर दाखिला होगा। इस पहल से छात्र इंटर की पढ़ाई के साथ-साथ रोजगार संबंधित प्रशिक्षण भी पाएंगे। इससे युवाओं को रोजगार मिलने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

-
वर्जन
कौशल विकास मिशन योजना के तहत विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे विद्यार्थियों पढ़ाई के साथ-साथ हुनर भी सिख लेंगे। जिले में 10 राजकीय इंटर कॉलेज चलते हैं। सभी इंटर कॉलेजों में 11 के विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। जिससे वह अपने पैरों पर खड़े हो सकेंगे।
-सोमारू प्रधान, डीआईओएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें