फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: फिर महसूस हुआ भूकंप का हल्का झटका

Tue, 07 Nov 2023 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
भनवापुर के सेमरा बनकसिया में भूकंप का झटका महसूस होने पर घरों से बाहर निकले लोग। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। सोमवार को फिर भूकंप का झटका आया। भूकंप की तीव्रता काफी कम होने से बहुत से लोगों को अहसास भी नहीं हुआ। हालांकि, जिसे पता चला वह घर छोड़कर बाहर निकल गया। इस दौरान सड़कों पर भीड़ रही।
सोमवार की शाम करीब 4:20 बजे लोगों ने भूकंप का हल्का झटका महसूस किया। तीन दिन के अंदर दो बार भूकंप आने से लोगों में दहशत है। लोगों का कहना है कि इतनी जल्दी-जल्दी भूकंप के झटके कहीं बड़ी तबाही के संकेत तो नहीं हैं।
विज्ञापन

शहर के आजादनगर स्थित लैब में कुर्सी हिलने लगी तो सभी कर्मचारी बाहर निकल गए। लैब संचालक अमित कुमार शर्मा ने बताया कि टेबल पर रखा गिलास अचानक गिरा। कुछ समझ पाते तब तक कुर्सी हिलने का अहसास हुआ। फिर बाहर निकले तो काफी संख्या में लोग सड़क से बाहर आकर भूकंप की चर्चा कर रहे थे।
परशुराम नगर की नंदिनी श्रीवास्तव ने बताया कि किचेन में रखे बर्तन गिरने लगे तो उन्हें भूकंप की आहट मिली। डुमरियागंज के ग्राम डुमरिया निवासी दिलीप कुमार ने बताया कि निरीक्षण भवन के निकट दोस्तों के साथ चाय पी रहे थे। तभी एकाएक कुर्सी-मेज हिलने लगे। जब तक कुछ समझ पाते कंपन थम गया। बाद में पता चला यह भूकंप का झटका था।
फल व्यवसायी किस्मत अली ने बताया कि दुकान पर फल बेच रहे थे कि भूकंप का हल्का झटका महसूस हुआ। पड़ोसी दुकानदार सहित अन्य लोग दुकान छोड़कर सड़क पर खड़े हो गए।
विज्ञापन

राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि भूकंप का केंद्र नेपाल में ही था। सिद्धार्थनगर व आसपास के क्षेत्रों में हल्के झटके लगे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें