फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदियों के घाटों पर रखवाएं डस्टबिन : सीडीओ

Fri, 29 Dec 2023 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जनपद में स्थित नाले व अपशिष्ट पदार्थ से संबंधित डाटा निर्धारित प्रपत्र पर उपलब्ध कराएं व एमआरएफ केंद्र बनाएं। साथ ही नदियों के किनारे स्थित घाटों पर डस्टबिन रखवाएं। ये बातें सीडीओ व प्रभारी डीएम जयेंद्र कुमार ने कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला गंगा समिति, पर्यावरण व जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक में कही।
विज्ञापन

प्रभारी डीएम जयेंद्र कुमार ने सिंचाई विभाग को निर्देशित किया कि बूढी राप्ती नदी तट पर शवदागृह के निर्माण के लिए भूमि की तलाश कर आवश्यक कार्रवाई करें। उन्होंने डीआईओएस व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि प्रत्येक माह में प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालयों के स्कूली बच्चों के बीच कम से कम दो बार मिशन लाइफ कार्यक्रम व वेटलैंड पर आधारित चित्रकला, कहानी आदि कार्यक्रम कराए जाएं।
सिद्धार्थनगर महोत्सव के अवसर पर जिला गंगा समिति व पर्यावरण, वन से संबंधित बैनर, पोस्टर भी लगाकर लोगों को जागरूक करें। उन्होंने समस्त विभागों को निर्देशित किया कि किसी भी जनप्रतिनिधि या उच्चाधिकारी के आने पर पुष्पगुच्छ या गुलदस्ते में प्लास्टिक का प्रयोग न करें। इस दौरान एडीएम उमाशंकर, डीएफओ पुष्प कुमार के, डॉ. जीआर सिंह, प्रधानाचार्य दयाशंकर यादव, सीबीओ डॉ. जीवनलाल, एपीओ मनरेगा संतोष कुमार चौधरी, जिला उद्यान अधिकारी एनएल वर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें