डुमरियागंज। डुमरियागंज नगर पंचायत से नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष साजिया अतीक व नवनिर्वाचित 17 वार्ड सभासदों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष साजिया अतीक रायनी को एसडीएम परर्मेंद्र कुमार ने शपथ दिलाइ्र। जिसके बाद सभी 17 सदस्यों को शपथ दिलाई गई। अध्यक्ष व सभासदों पूरे नगर के विकास का संकल्प लिया। इस दौरान सपा नेता चिंकू यादव, मोहम्मद जमील सिद्दीकी, राजेश द्विवेदी, इरफान मलिक, सच्चिदानंद पांडेय, कसीम रिजवी, गौरव मिश्रा, डॉक्टर वासिफ, सतनारायण, दिनेश पांडेय, ताकिब रिजवी, अजय वर्मा, फरहान खान, आफताब आलम, मोनू दुबे, ईओ महेश प्रताप श्रीवास्तव मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सब्लू रिजवी ने किया। संवाद