फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: स्कूल की लापरवाही से छात्र नहीं दे पाया 12वीं की परीक्षा

Fri, 23 Feb 2024 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शोहरतगढ़। आठवीं की मान्यता लेकर हाईस्कूल व इंटरमीडिएट तक कक्षाएं संचालित करने वाले स्कूल की लापरवाही के चलते 12वीं का एक छात्र परीक्षा देने से वंचित रह गया। उसका एक वर्ष बेकार हो गया। मामले को लेकर छात्र व उसके परिजनों ने शोहरतगढ़ के स्कूल में पहुंचकर हंगामा किया।
विज्ञापन


शोहरतगढ़ थाना व कस्बे के वार्ड नंबर 9 शिवनगर निवासी अनमोल कसौधन पुत्र रामकुमार कसौधन शारदा पब्लिक स्कूल का छात्र है। वह 12वीं कक्षा में पढ़ता है। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए स्कूल प्रबंधन किसी संबंध कालेज से स्कूल में पढ़ाई करने वाले हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का परीक्षा फार्म भरवाता है। छात्र अनमोल ने इंटरमीडिएट परीक्षा फार्म भरने के लिए समस्त कागजात व फीस स्कूल के एक कर्मचारी को दिए थे। छात्र ने कहा कि दो दिन से प्रवेशपत्र स्कूल से मांग कर रहा था। स्कूल के लोगों ने उससे कहा कि जिस दिन परीक्षा है। उसी दिन सुबह प्रवेश पत्र ले जाना।
बृहस्पतिवार को सेकेंड पाली में परीक्षा थी। सुबह प्रवेशपत्र लेने पहुंचे तो स्कूल के कर्मचारी ने कहा कि तुम्हारा प्रवेशपत्र नहीं आया है। जब मामले की जानकारी ली तो, पता चला कि मेरा परीक्षा फार्म स्कूल के प्रबंधन द्वारा नहीं भरवाया गया है। छात्र ने मामले की जानकारी परिजन को दी। तो परिजन स्कूल पहुंचकर प्रवेश पत्र की मांग करते हुए हंगामा किए।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष राज कुमार पांडेय ने बताया कि इस मामले में तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

..............

प्रबंधक व कर्मी नहीं आ रहे सामने, मोबाइल भी बंद किया
मामला स्कूल पहुंचते ही स्कूल प्रबंधक व अन्य कर्मचारी मोबाइल बंद कर फरार हो गए हैं। कई बिचौलियों मामले को लेकर छात्र व परिजन को प्रलोभन दिखाकर समझौता करने में जुट गए। देर शाम तक इस मामले में कोई नतीजा नहीं निकला था।
विज्ञापन

निर्माण स्थल पर बैठे मजदूर। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें