फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बड़े वाहनों के आवागमन से कई बार लगा जाम, यात्री परेशान

Thu, 25 Jan 2024 03:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियागंज। बस्ती, अयोध्या व लखनऊ मार्ग के रूट डायवर्ट हो गया है। जिससे लखनऊ जाने के लिए बड़े वाहनों को बांसी, बैदौला, बेवा चौराहा, उतरौला, गोंडा होते चलाया जा रहा है। मार्ग पर बड़े वाहनों की संख्या बढ़ने से बैदौला में कई बार जाम जैसे हालात हुए। जिससे मार्ग पर आगमन करने वाले यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

अयोध्या में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा और वहां पर दर्शन पूजन के चलते 27 जनवरी तक बड़े वाहनों का आवागमन बस्ती से अयोध्या मार्ग पर रोक लगा दिया गया है। गोरखपुर बस्ती मार्ग के सभी बड़े वाहनों को रूट डायवर्ट कर देने के चलते बंसी रुधौली तथा डुमरियागंज होते हुए वाहनों को बैदौला, बेवा, उतरौला, गोंडा, बलरामपुर व लखनऊ मार्ग पर चलने के कारण बैदौला चौराहे पर दिन में कई बार जाम लग गया। जिससे आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें