फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: लोकल फाल्ट के चलते हल्लौर के आधे गांव में गुल रही बिजली

Fri, 14 Jul 2023 11:03 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के हल्लौर कस्बे में बृहस्पतिवार की देर शाम स्पार्किंग के बाद 11,000 वोल्ट का हाईटेंशन तार टूट कर नहर में गिर जाने से कस्बे के आधे हिस्से में पूरी रात आपूर्ति बाधित रही, जिससे ढाई हजार से अधिक उपभोक्ताओं को उमसभरी गर्मी में रात जगकर गुजारनी पड़ी। विद्युत आपूर्ति लोकल फाल्ट सही हो जाने के बाद शुक्रवार की दोपहर 12:30 बजे बहाल हो पाई।
विज्ञापन



विद्युत उपकेंद्र डुमरियागंज से विद्युत सप्लाई के लिए हल्लौर कस्बे में आई लाइन का तार बृहस्पतिवार की शाम 7:00 बजे अचानक हवा के झोंके के बाद आपस में स्पार्किंग कर टूटकर नहर में गिर पड़ा, जिसके बाद जानकारी होने के बाद लोगों ने सूचना देकर हाइडिल से आपूर्ति बंद करा दी। थोड़ी देर बाद मौके पर पहुंचे लाइनमैन ने हल्लौर के पश्चिम और उत्तर तथा दक्षिण मोहल्ले की आपूर्ति को ट्रांसफार्मर से लाइन खोलकर अलग कर दिया।
कस्बे में मात्र हल्लौर मेन चौराहा के निकट लगे विद्युत ट्रांसफार्मर से जुड़े उपभोक्ताओं को ही देर रात आपूर्ति बहाल हो पाई, जबकि कस्बे के आधे से अधिक हिस्से की आपूर्ति 12 से 14 घंटे तक बाधित रही। शुक्रवार की सुबह मौके पर पहुंचे अवर अभियंता अमरजीत ने लाइनमैन की टीम के साथ टूटे हुए विद्युत तार के स्थान पर नया तार और पोल खड़ा करके पूरे कस्बे की आपूर्ति बहाल कराई। आपूर्ति बाधित रहने से लोगों के घरों पर लगा इनवर्टर बैटरी डिस्चार्ज हो गया, जिससे लोगों को उमसभरी गर्मी में काफी दिक्कतें उठानी पड़ी। इस संबंध में एसडीओ बबलू चौधरी ने बताया कि हल्लौर कस्बे में सप्लाई लाइन का तार टूट कर नहर के पास गिर गया था। वहां पर जलभराव और कीचड़ होने से रात में अंधेरे के चलते फॉल्ट को नहीं सही कराया जा सका था। शुक्रवार की सुबह को लोकल फाल्ट को सही कराकर आपूर्ति बहाल करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें