बढ़नी। ब्लॉक क्षेत्र के घरुआर में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को कुल तीन मैच खेले गए। पहले मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पचपेड़वा की टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में 60 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में उतरी दुधवनिया की टीम ने चार विकेट खोकर मैच को जीत लिया।
दूसरा मैच धोबहा और खम्हरिया के बीच खेला गया। धोबहा की टीम ने पहले खेलते हुए 119 रन बनाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी खम्हरिया की टीम 65 रन बनाकर आलआउट हो गई। तीसरा मुकाबला, आज के दिन खेले गए दो मैचों में विजई रही टीमों के धोबहा व दुधवनिया के मध्य खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी धोबहा की टीम निर्धारित 10 ओवरों में 34 रन बनाकर आलआउट हो गई। दुधवनियां की टीम ने दो ही ओवर में मैच को जीत लिया।
तीसरे पाली में धोबहा और दुधवनिया के बीच खेला गया, जिसमें धोबहा की टीम 34 रन बनाकर ऑलआउट हो गई व दुधवननिया ने जवाब में दो ओवर में 35 रन बनाकर 10 विकेट से मैच जीत लिया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि अनिल चौधरी ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान टुनटुन चौधरी, संतोष चौधरी, सज्जाद खान, दुर्गेश वरुण, सागर, राजू चौधरी, अंकित, विक्की आदि मौजूद रहे।