डुमरियागंज। नकली, नशीली व प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री के रोकथाम के लिए तहसील क्षेत्र के कई मेडिकल स्टोरों की मंगलवार को ड्रग इंस्पेक्टर ने चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें मेडिकल स्टोरों से दवा का आठ नमूना लेकर परीक्षण के लिए भेजा गया। कार्रवाई को लेकर दवा कारोबारियों में हड़कंप मच गया। निरीक्षण में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र, हुम्मैद मेडिकल, आरपीएल फार्मेसी, सुंदर दीप फार्मेसी, पाल मेडिकल स्टोर, राकेश मेडिकल का जांच किया गया जिसमें संदेह की आधार पर आठ दवाओं के नमूने जांच टीम द्वारा लिए गए और नमूने को जांच व परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। इस संबंध में ड्रग इंस्पेक्टर नवीन सिंह ने बताया कि जांच में आठ दवाओं के नमूने को लेकर जांच व परीक्षण के लिए भेजा जा रहा है। परीक्षण रिपोर्ट के आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। संवाद