फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे की लत युवाओं को कर रही खोखला : कमांडेंट

Sat, 20 May 2023 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। एसएसबी 43वीं वाहिनी की ओर से आजादी के अमृत महोत्सव व विश्व पर्यावरण के अंतर्गत स्वच्छता एवं नशा मुक्ति अभियान चलाकर शनिवार को सीमाई क्षेत्र के ग्रामीणों को जागरूक किया गया। उन्हें पर्यावरण संरक्षण के बारे में बताया गया। साथ ही नशा मुक्त समाज बनाने के लिए आगे की आने की अपील की गई।
विज्ञापन

सीमा चौकी धनौरा के जवानों की ओर से क्षेत्र के कमरिया गांव में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत ग्रामीणों को सशस्त्र सीमा बल के गौरवशाली इतिहास से अवगत कराते हुए नशा मुक्ति अभियान के तहत नशे की लत के दुष्प्रभाव के बारे में जागरूक किया गया। कमांडेंट आरके डोगरा ने बताया कि विश्व में रोजाना सैकड़ों लोग नशे की लत के कारण अपनी जान गवां रहे हैं। युवाओं में नशे की लत हमारे समाज को खोखला कर रही। इसलिए हमारा का कर्तव्य है कि हम अपने समाज के लोगों को जागरूक करें तथा नशा मुक्त भारत के निर्माण में अपना योगदान दें। साथ ही आगामी विश्व पर्यावरण दिवस के अंतर्गत भेलोजी गांव में स्वच्छता अभियान चलाकर ग्रामीणों को प्लास्टिक के प्रतिबंध पर जागरूक किया गया। इस अभियान के माध्यम से ग्रामीणों को स्वच्छता के महत्व, अपने पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए पौधरोपण तथा प्लास्टिक के दुष्प्रभाव से अवगत कराते हुए ग्रामीणों को जागरूक किया गया। इस अभियान में एसएसबी के निरीक्षक विक्रम सिंह, सहायक उप निरीक्षक रणजीत सिंह, प्यारेलाल, सत्य प्रसाद शर्मा, मुख्य आरक्षी आशुतोष कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें