बढ़नी/सिद्धार्थनगर। पूर्वोत्तर रेलवे के डीआरएम आदित्य कुमार ने बृहस्पतिवार को बढ़नी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे विकास कार्यों के प्रगति का जायजा लिया। अधिकारियों से निर्माण कार्यों की जानकारी ली और स्टेशन पर यात्री सुविधाओं, विभिन्न कार्यालयों और व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने प्रतीक्षालय, टिकट काउंटर, स्टेशन गेट, सिग्नल और ट्रांसमिशन रूम सहित स्टेशन के विभिन्न हिस्सों की जांच की और मिली कमियों को सुधारने का निर्देश दिया। स्थानीय लोगों ने ज्ञापन देकर प्लेटफार्म की लंबाई बढ़ाने की मांग की। इस दौरान रेलवे के अधिकारी सुमित वत्स, देवेंद्र कुमार वर्मा, धर्मेंद्र यादव, एसपी श्रीवास्तव, डॉ. शिल्पी कन्नौजिया आदि मौजूद रहे।