फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायर सर्विस के चालक को कुश्ती में मिला सिल्वर मेडल

विज्ञापन
लखनऊ में डुमरियागंज फायर सर्विस के चालक सुरेंद्र प्रसाद को सिल्वर मेडल पहनाकर सम्मानित करते फाय - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
फायर सर्विस के चालक को कुश्ती में मिला सिल्वर मेडल
विज्ञापन

डुमरियागंज(सिद्धार्थनगर)। फायर सर्विस के पुलिस महानिदेशक एवं उप महानिदेशक ने शुक्रवार को लखनऊ में आयोजित समारोह में डुमरियागंज फायर सर्विस स्टेशन के चालक सुरेंद्र प्रसाद को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सुरेंद्र ने दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में 29 सितंबर को आयोजित ऑल इंडिया फायर सर्विस स्पोर्ट्स एंड फायर सर्विस मीट-2022 में 80 किलोग्राम कुश्ती प्रतियोगिता में रजत पदक जीता था। इस प्रतियोगिता में देश के सभी फायर सर्विस ने भाग लिया था। सुरेंद्र प्रसाद ने जनपद की तरफ से प्रतियोगिता में शामिल होते हुए कुश्ती में अच्छा प्रदर्शन किया था। सुरेंद्र प्रसाद की सफलता पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी अनिल कुमार, सीओ डुमरियागंज राणा महेंद्र प्रताप सिंह तथा डुमरियागंज थानाध्यक्ष संजय मिश्रा आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें